सैन्य करवाई में हमने कितने विमान खोये, सरकार बताए : राहुल

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार को बताना चाहिए कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचना देने का अपराध किसने किया और इसके कारण हमने कितने विमान खोये हैं।

श्री गांधी ने कहा कि सबसे बड़ा अपराध यह है कि युद्ध की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचना देने का काम किसने किया और इस सूचना को बांटने के लिए कौन अधिकृत था।

उन्होंने कहा,“हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया।”

उन्होंने सवाल किया,“इसे किसने अधिकृत किया और इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए।”

Next Post

आरसीबी-केकेआर मैच से कोहली की 18 नंबर की जर्सी खरीदने की होड़

Sat May 17 , 2025
बेंगलुरु, 17 मई (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2025 के मुकाबले से पहले प्रशंंसकों के बीच विराट कोहली की प्रतिष्ठित 18 नंबर जर्सी खरीदने की होड़ मची रही। महीने की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने के बाद […]

You May Like