सौंसर:मोहगांव में बिते 29 जून को हुई चोरी कि घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर चोरी गए माल सहीत इस घटना मे प्रयुक्त वाहन एवं मोबाईल को जब्त कर लिया है.
पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगभग 15 दिनों कि कडी मेहनत के बाद पारधी गैंग के शामिल होने का खुलासा किया है.टीआई जितेन्द्र बघेल के मुताबिक फरियादी चन्द्रप्रकाश निमजे वार्ड क्र. 15 ने कि गई रिपोर्ट मे तीन मंगलसुत्र, 1 सोने की अंगुठी, 4 नथनी सोने सहीत चांदी के जेवरात एवं कुछ नगद रूपये चोरी होने का उल्लेख किया था.
बताया गया कि घटना के दौरान फरियादी का भाई विजय अकेला घर मे सो रहा था इस बिच अज्ञात चोरो ने उक्त् माल पर हाथ साफ कर दिया.पुलिस टीम द्वारा कि गई बारीकी से पडताल मे यह सामने आया कि मोहगांव निवासी विरेन्द्र गोखे तथा चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दन डोन्डे ने बाहर से चोर गैंग को बुलाकर घटना को कारित किया. टीआई बघेल के अनुसार उक्त दोनो आरोपीयो ने कोलमांईस कर्मचारी इरफान खान से सम्पर्क किया जो सिवनी मालवा के पारधी गैंग से जुडा था साथ ही रामटेक के अनील ठाकरे व देवेन्द्र उर्फ गोलु भी इसमे शामिल किया.
बहरहाल पुलिस ने पारधी गैंग के मुखिया अभिषेक उर्फ अर्जुन तथा उक्त आरोपीयो के खिलाफ अपराध क्र. 57/2025 के तहत धारा 331 4, 305 ए भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण कायम कर सभी आरोपीयो को गिरफतार कर जेल भेज दिया.इसी तरह पुलिस ने चोरी कि गए माल तथा अनील ठाकरे कि स्काॅर्पियो वाहन ,एक मोटर सायकल मोबाईल को भी जब्त कर लिया है.
