कोरोना संक्रमण को लेकर सिंघार की सरकार से कदम उठाने की मांग

भोपाल, 06 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर सामने आने के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार से इस संबंध में उचित कदम उठाने की मांग की है।

श्री सिंघार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘मध्य प्रदेश में फिर लौट रहा है कोरोना, लेकिन सरकार को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता! प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। भोपाल में ही 3 नए मरीज़ पाए गए हैं। इसके बावजूद आरटीपीसीआर टेस्टिंग लगभग ठप पड़ी है। अब तक टेस्टिंग किट की दरें निर्धारित नहीं की गई हैं, और 2023 के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्टिंग को गंभीरता से लेना ही बंद कर दिया है।’

उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करें, इससे पहले कि प्रदेश एक बड़े स्वास्थ्य संकट की चपेट में आ जाए।

देश भर की भांति राज्य में भी एक बार फिर कोरोना के मामलों में इजाफा दर्ज हो रहा है।

Next Post

मेडिकल कॉलेज: सीनियर की रैगिंग से तनाव में था जूनियर‌ डॉक्टर,डीन ने बनाई जांच कमेटी

Fri Jun 6 , 2025
जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से जूनियर डॉक्टर ने कल छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया था। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि सीनियर्स की रैगिंग से भी उनका बेटा परेशान था। उसने नई बाइक खरीदी थी जिसको लेकर भी […]

You May Like

मनोरंजन