अजीत पवार के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने जताया शोक

ग्वालियर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, “महाराष्ट्र के बहुत ही वरिष्ठ और अनुभवी नेता थे। वे महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे थे। जो भी दुर्घटना हुई है वह हृदयविदारक है। मैं उनकी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं और उनके परिजनों पर जो दुख का पहाड़ टूटा है, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें शक्ति दे। अजीत पवार के निधन से जो क्षति हुई है, निश्चित तौर पर उसकी भरपाई किया जाना संभव नहीं है।”

Next Post

भगवान राम के वानर वीर बाली-सुग्रीव-हनुमान आदिवासी परंपराओं से जुड़े थे: उमंग सिंघार

Wed Jan 28 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के बड़े आदिवासी नेता उमंग सिंघार ने आज दावा किया कि श्रीराम का साथ देने वाले वानर वीर बाली, सुग्रीव, अंगद और श्री हनुमान आदिवासी परंपराओं से जुड़े हुए थे। श्री सिंघार ने अपने बयान में कहा कि वे हमेशा प्रमाण, इतिहास […]

You May Like