उफनते पुल से बस निकालना पड़ा महंगा, चालक – कंडक्टर पर एफआईआर

डिंडोरी: बारिश और बाढ़ के बीच उफनते पुल से बस निकालना चालक और कंडक्टर को महंगा पड़ गया। शहपुरा-मंडला मार्ग पर बिछिया स्थित बाढ़ग्रस्त महानदी के पुल से बस निकालने के मामले में पुलिस ने चालक संतोष झरिया और कंडक्टर आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं बस मालिक पवन चौकसे को नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते महानदी का जलस्तर बढ़ने से बिछिया स्थित पुल बाढ़ की चपेट में था। प्रशासन द्वारा लोगों से उफनते पुल और नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की गई थी। इसके बावजूद बस को बाढ़ग्रस्त पुल से निकालने का प्रयास किया गया।
मामले में बिछिया चौकी पुलिस ने बस चालक संतोष झरिया और कंडक्टर आकाश के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 तथा प्रशासनिक आदेश की अवहेलना पर धारा 179 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
बताया गया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से बारिश एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लगातार सावधानी बरतने तथा जोखिम वाले पुल-पुलियों से आवागमन नहीं करने की अपील की जा रही थी। इसके बावजूद बस को बाढ़ग्रस्त पुल से निकालने की घटना सामने आई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बस चालक और कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही बस मालिक पवन चौकसे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बिछिया चौकी क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि बाढ़ के दौरान सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Next Post

होटल के पोर्च में चल रहा था हाईप्रोफाइल जुआ, 12 गिरफ्तार, संचालक फरार

Tue Aug 11 , 2026
जबलपुर: मदनमहल पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के पास स्थित डिजनी होटल के पोर्च में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से 12 जुआरियों को ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जुआ की नाल काटने वाला होटल […]

You May Like