जबलपुर: मदनमहल पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के पास स्थित डिजनी होटल के पोर्च में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से 12 जुआरियों को ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जुआ की नाल काटने वाला होटल संचालक फरार हो गया है। मौके से नगद 22 हजार 500 रूपये जप्त किए गए हैं।टीआई धीरज राज ने बताया कि एचडीएफसी बैंक के पास डिजनी होटल के पोर्च में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे गोपाल रैकवार 31 वर्ष, दीपक रैकवार 30 वर्ष निवासी, अमित वर्मा उर्फ ताउ 27 वर्ष सभी निवासी हनुमानताल, प्रियांशु कश्यप 24 वर्ष निवासी बेलबाग, मुक्कू उर्फ मुकेश साहू 32 वर्ष निवासी नर्मदा नगर गोहलपुर, प्रियांक उर्फ भोला श्रीवास्तव 23 वर्ष निवासी बढ़ई मोहल्ला फूटाताल, कादर अहमद अंसारी 22 वर्ष निवासी बस्ती नम्बर 1 गोहलपुर, सुमित सोनकर 23 वर्ष निवासी हनुमानताल, मोसही खान 29 वर्ष सरकारी कुआ घमापुर, मोहम्मद शहनवाज शेख 34 वर्ष निवासी तीसरा पुल लियो कम्पाउण्ड केंट, आशीष उर्फ बंटी पासी 30 वर्ष निवासी शीतलामाई घमापुर, हसन जहांगीर उर्फ कालू 31 वर्ष निवासी ठक्कर को दबोचा गया। पूछताछ करने पर होटल संचालक शिवम द्वारा नाल की राशि लेकर जुआ खिलाना बताया, जुआरियों के पास व फड़ से ताश के पत्ते तथा 22 हजार 500 रूपये जप्त करते हुये जुआ की नाल काटने वाले आरोपी होटल संचालक शिवम की तलाश की जा रही है।
