नन्हें-मुन्नों का अनोखा उपहार, 1 किलोमीटर तक वृक्षारोपण

भुआ/बिछिया/ मंडला। स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जहां लोग पूजा-अर्चना और उत्सव में व्यस्त रहे, वहीं बिछिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत झीगरटोला और रिचका कला के नन्हें-मुन्नों ने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की। बच्चों ने बाड़मेर पुल से रिचका कला तक करीब 1 किलोमीटर तक पौधारोपण कर गांव का गौरव बढ़ाया।

बच्चों का यह संकल्प केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने भविष्य के लिए हरियाली और स्वच्छ वातावरण का संदेश भी दिया। इस अभियान में आशीष कुमार पट्टा (कक्षा 9वीं, उत्कृष्ट विद्यालय भूआ बिछिया), राजेश कुमार पट्टा (कक्षा 7वीं), अभिषेक पट्टा (कक्षा 8वीं), आशा पट्टा (प्राथमिक शाला ब्लॉक टोला), अयूब आर्मी और आंद्रेयश आर्मी (शिशु मंदिर घुटास) ने भाग लिया।

इस पहल का मार्गदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता अनूप परतेती ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह कोशिश समाज को आईना दिखाने वाली है और आने वाली पीढ़ी के लिए हरित भविष्य का संकल्प है। गांववासियों ने भी बच्चों की इस पहल को सच्ची कृष्ण भक्ति और सच्ची देशभक्ति बताया।

पूरे गांव ने नन्हें-मुन्नों की इस हरियाली यात्रा को सराहा और इसे स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर मिली अनमोल सौगात माना।

Next Post

इलेक्ट्रानिक सामानों के निर्यात में पहली तिमाही में 47 प्रतिशत वृद्धि

Sat Aug 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में भारत से इलेक्ट्रानिक वस्तुओं का निर्यात 2024-25 की इसी तिमाही की तुलना में 47 प्रतिशत से अधिक रहा। इस क्षेत्र के निर्यात में जुलाई में भी उल्लेखनीय तेजी देखी गयी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष […]

You May Like