
इंदौर। दीपावली पर्व पर इंदौर शहर रोशनी से नहा उठा है। प्रमुख चौक-चौराहे, बाजार और इमारतें रंग-बिरंगी लाइटिंग से जगमगा रही हैं। लोगों ने अपने घरों को दीयों और झालरों से सजाया है। रात होते ही पूरा शहर उत्सवमय माहौल में डूब गया, हर ओर खुशी और प्रकाश की चमक बिखरी है।
