नशे की गोलियां बेचते पकड़ाई महिला

इंदौर: द्वारकापुरी पुलिस ने एक महिला को नशे की गोलियां बेचते हुए धर दबोचा. आरोपी महिला की पहचान मनदीप उर्फ दीप कौर, पत्नी रायसिंह, निवासी आकाश नगर गुरुद्वारे के पास के रूप में हुई है. उसे द्वारकापुरी कचरा प्लांट के पास से पकड़ा.थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि पुलिस की घेराबंदी के दौरान महिला भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया. तलाशी में उसकी थैली से 17 से अधिक पत्तों में 350 से ज्यादा अल्प्राजोलम और प्रोक्जिमा प्लस कैप्सूल बरामद हुए.

यह दवाएं नशे के लिए उपयोग होती हैं और सरकार ने इन पर सख्त प्रतिबंध लगाया है. आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया कि वह युवकों की डिमांड पर गोलियां बेचती थी. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उसे यह प्रतिबंधित दवाएं कौन उपलब्ध कराता था और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के सम्पर्क और सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करना प्राथमिकता है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ अपराधियों के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे

Next Post

मतदाता सूची पुनरीक्षण: कांग्रेस का पारदर्शिता सुनिश्चित कराने का संकल्प

Fri Sep 19 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश में आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। आज आयोजित सर्वदलीय चुनाव आयोग की बैठक में कांग्रेस ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक में कांग्रेस के चुनाव आयोग प्रभारी जेपी धनोपिया, मतदाता पुनरीक्षण प्रभारी ललित सेन, सह-प्रभारी आरिफा […]

You May Like

Play sound