
जबलपुर। एक बार फिर मौसम ने रंगत बदल ली है, तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ दो दिन आंधी चलने और बारिश के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिनों ( 24- 28 मई ) में जबलपुर ज़िले में अधिकतम ( 36-38 C) एवं न्यूनतम ( 25-27 C ) तापमान, एवं 24 से 25 मई को आँधी के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। वर्षा एवं तापमान के कारण खेतों में नमी रहेगी।
