
जबलपुर। आचार्य विनोबा भावे वार्ड के पार्षद अविनाश चमकेल ने भंवरताल स्थित नगर निगम के उद्यान भवन के दरवाजे पर धरना दे दिया। उनका आरोप रहा कि वार्ड में मंदिर से लगे घर में पेड़ की डगालियां बिजली तारों पर झूल रही है, जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी सूचना उद्यान विभाग को दी, वह 20 दिन से उद्यान विभाग के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। विभाग के अधिकारी ना तो फोन उठाते हैं और ना ही पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
