
नवभारत न्यूज
दमोह.सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खजरी मोहल्ला में एक 22 वर्षीय युवती ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलती ही मौके पर कोतवाली से सब इंस्पेक्टर बीएस हजारी, आरक्षक अरविंद कुमार,आरके यादव ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई करते हुए बताया कि मृतिका प्रांजल पिता अजय कुर्मी हाल खजरी मोहल्ला, पड़री जिला पन्ना निवासी की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.
