इंदौर: भारत सरकार द्वारा लागू नए आपराधिक कानूनों के तहत अनुसंधान को अधिक सटीक और तकनीकी बनाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई.कार्यशाला में शहर के विभिन्न थानों से आए करीब 60 विवेचना अधिकारियों और ऑपरेटरों को ई-साक्ष्य, फोरेंसिक साक्ष्य, सीसीटीएनएस सिस्टम और तलाशी-जप्ती की आधुनिक प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्रीमती सीमा अलावा, सहायक पुलिस आयुक्त संजय सिंह बैस, एफएसएल और सीसीटीएनएस टीम ने उपस्थित अधिकारियों को डिजिटल तकनीकों के उपयोग और नए कानूनी प्रावधानों के अनुरूप अनुसंधान के तरीके सिखाए. कार्यशाला में ई-साक्ष्य ऐप का डेमो भी दिया और बताया कि डिजिटल सबूत अब अपराध सिद्ध करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे.
