जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत सूपाताल रामायण मंदिर के सामने रहने वाले श्रेयांस पचौरी के घर में रात आठ बजे सड़क मार्ग से तेज़ी से रेंगते हुए एक आठ फीट लंबा सांप प्रवेश कर गया। तथा घर के अंदर खड़ी दोपहिया वाहन के अगले चके के पास छिपकर बैठ गया था।
जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का है जो कि जहरीला नहीं होता। गर्मी की उमस से बेचैन हो कर सड़क मार्ग से श्रेयांस के घर में दोपहिया वाहन के अगले चके के पास छिपकर बैठ गया था।
