जिला पंचायत CEO ने किया पैड बैंक का शुभारंभ

सतना। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत वार्षिक कार्य योजना के प्रावधान अनुसार एवं कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस के निर्देशन में सतना जिले में जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में संचालित सशक्त वाहिनी अभियान की निःशुल्क कक्षा में अध्ययन करने वाली बेटियों के लिए पैड बैंक स्थापित किया गया है। जिसका शुभारंभ शनिवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संजना जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत संजना जैन द्वारा बेटियों को माहवारी स्वच्छता तथा पोषण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा बेटियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए उन्हें शिक्षा के साथ खेलकूद में भी आगे रहने की सलाह दी गई। साथ ही इस कार्य को ग्रामीण क्षेत्रों में भी विस्तार देने के लिए निर्देश दिये। पैड बैंक से प्रत्येक बालिका को प्रतिमाह निःशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। पैड बैंक स्थापना का मुख्य उद्देश्य माहवारी स्वच्छता तथा पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना है और बेटियों को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी, प्रश्रय वेलफेयर समिति की विपाशा तिवारी, यचिता शुक्ला सहित 100 बालिकाओं द्वारा भागीदारी की गई।

Next Post

भारत ने इजरायल की निंदा करने वाले एससीओ के बयान से खुद को अलग किया

Sat Jun 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 जून (वार्ता) भारत ने ईरान-इजरायल संघर्ष पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के बयान से शनिवार को खुद को अलग कर लिया और कहा कि वह अपना दृष्टिकोण पहले ही स्पष्ट कर चुका है और एससीओ में इस बयान की चर्चा में भाग नहीं लिया है। इससे पहले […]

You May Like