अमेरिका में कच्चे दूध में जीवाणु संक्रमण से 21 लोग बीमार

सैन फ्रांसिस्को, 05 अगस्त (वार्ता) अमेरिका में फ्लोरिडा के एक फार्म से प्राप्त कच्चे दूध में जीवाणु संक्रमण से कम से कम 21 लोगों के बीमार पड़ने के बाद राज्य प्रशासन ने स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है।
अमेरिकी मीडिया ने सोमवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी राज्य फ्लोरिडा के इस फार्म से प्राप्त कच्चे दूध में ई. कोलाई और कैम्पिलोबैक्टर बैक्टीरिया से संक्रमित 21 लोगों की पुष्टि हुई है, जिनमें 10 साल से कम उम्र के छह बच्चे भी शामिल हैं।
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपाश्चुरीकृत दूध नहीं पीने की चेतावनी दी है।
रिपोर्ट के अनुसार बैक्टीरिया संक्रमित सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर हैं।
फ्लोरिडा के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कच्चा दूध नहीं पीने की सलाह दी है। विभाग ने इस बीमारी के फैलने के लिए संबंधित फार्म में गंदगी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि वहां स्वच्छता नियमों का पालन विशेष रूप से चिंता का विषय हैं।”
विज्ञप्ति में कहा गया है कि फ्लोरिडा का कानून मानव उपभोग के लिए कच्चे दूध की बिक्री पर प्रतिबंध लगाता है। अमेरिकी संघीय कानून के अनुसार राज्य की सीमाओं से परे बेचे जाने वाले किसी भी प्रकार के दूध के लिए पाश्चुरीकृत मानक आवश्यक है। कुछ अमेरिकी राज्य कच्चे दूध की बिक्री को प्रतिबंधित भी करते हैं।
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन और रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों का कहना है कि कच्चे दूध में जानलेवा बैक्टीरिया – ई. कोलाई, कैम्पिलोबैक्टर, लिस्टेरिया या साल्मोनेला, जो दस्त, उल्टी और पेट में ऐंठन जैसे लक्षण पैदा कर सकते हैं और अंततः गुर्दे की विफलता का कारण बन सकते हैं।
रिपोर्टों के अनुसार 1987 से कच्चे दूध या इससे बने उत्पादों से जुड़े पिछले मामलों में गर्भपात, मृत जन्म और अनेक लोगों की मौतें भी हुयी हैं।

Next Post

पूर्वी अफगानिस्तान में ड्रग्स तस्करी में सात लोग गिरफ्तार

Tue Aug 5 , 2025
काबुल, 05 अगस्त (वार्ता) पुलिस ने पूर्वी अफगानिस्तान के लघमान प्रांत में मादक पदार्थों की तस्करी और स्थानीय लोगों को मादक पदार्थ बेचने के जुर्म में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रांतीय पुलिस की और से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, “आरोपी तस्कर कई प्रकार के मादक […]

You May Like