काबुल, 05 अगस्त (वार्ता) पुलिस ने पूर्वी अफगानिस्तान के लघमान प्रांत में मादक पदार्थों की तस्करी और स्थानीय लोगों को मादक पदार्थ बेचने के जुर्म में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्रांतीय पुलिस की और से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, “आरोपी तस्कर कई प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी और उनकी बिक्री में लिप्त थे। इनमें मैथमफेटामाइन, स्टीमुलेंट टैबलेट(टैबलेट के) जैसे मादक पदार्थ शामिल हैं।”
पुलिस ने कहा, “प्रारंभिक जांच के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।”
ऐसा ही एक मामला उत्तरी तखर प्रांत में सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक सप्ताह के दौरान 75 किलो अफ़ीम पोस्त बरामद की और मादक पदार्थ की तस्करी करने और बेचने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
Next Post
इज़रायल के पूर्व सुरक्षा अधिकारियों ने ट्रम्प से गाज़ा युद्ध समाप्त करने में मदद की अपील की
Tue Aug 5 , 2025
यरूशलम, 05 अगस्त (वार्ता) इजरायल के लगभग 600 सेवानिवृत्त सुरक्षा अधिकारियों के एक समूह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पत्र लिखकर इज़रायल गाज़ा युद्ध तुरंत समाप्त करने की अपील की है। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा, ”हमारा पेशेवर दृष्टिकोण है कि हमास अब इज़रायल […]

You May Like
-
1 year ago
कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, एक घायल
-
3 weeks ago
बमबाजी: आठ आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थ
-
1 year ago
ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने बांटे पंपलेट्स
-
11 months ago
प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए संकल्प
