आरोग्य मंदिरों में गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा: इंद्राज

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने मंगलवार को कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दिल्ली वासियों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा।
श्री इन्द्राज ने आज बवाना में आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनता को समर्पित करने के बाद कहा कि प्रदेश के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दिल्लीवासियों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा और यहां का स्टाफ मरीजों का इलाज सेवा भावना से करेगा। इन स्वास्थ्य केंद्रों को जनसहयोग से सरकार उत्कृष्ट स्वास्थ्य केंद्र बनाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वस्थ दिल्ली, सशक्त दिल्ली संकल्प की दिशा में आज 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सस्ती दवाओं के लिए 17 नए जनऔषधि केंद्र का शुभारम्भ किया गया। आज का दिन दिल्ली में स्वास्थ्य क्रांति दिवस के रूप में देखा जा रहा है। सरकार के शुरुआती 100 दिनों में ही 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर तैयार हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट की बैठक में ही दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को लागू करके दिल्लीवासियों को 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज देने का प्रावधान किया। आयुष्मान वय वंदना योजना लागू करके 70 से अधिक आयु वाले लोगों भी 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज देने का प्रावधान किया गया है।

Next Post

चेन्नई और इंदौर में ईवी से होगा कचरे का संग्रह

Tue Jun 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) स्वच्छ भारत मिशन- शहरी (एसबीएम-यू) के तहत आंध्र प्रदेश के गुंटूर, चेन्नई और इंदौर में घर घर कचरा संग्रह के इलेक्ट्रिक वाहनों को इस्तेमाल किया जाएगा ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके। केंद्रीय आवासन और शहरी मामले मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि […]

You May Like

Play sound