
श्योपुर। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम लोहस्गानी में संचालित दूध डेयरी से दूध का नमूना लेने की कार्यवाही की गई है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी धमेन्द्र जैन ने बताया कि मॉ कैलादेवी दूध डेयरी ग्राम लौहस्गानी का निरीक्षण किया गया, जिसमें गाय, भैस का 5 हजार लीटर मिश्रित दूध पाया गया, मिश्रित दूध का नमूना लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर विधिसंवत कार्यवाही की जायेगी।
