
श्योपुर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद श्योपुर के तत्वाधान में ब्लॉक विजयपुर में प्रस्फुटन समितियां का संचय अभियान के तहत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सहरिया विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष तुरसन पाल बरैया, जनपद पंचायत के सीईओ दीपक धाकड, जन अभियान परिषद चंबल संभाग के संभागीय समन्वयक धर्मेंद्र सिसोदिया, जिला समन्वयक नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक नीतू गौतम, समग्र स्वच्छता अभियान के ब्लॉक समन्वयक दीपक गंगवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण में सहरिया विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष तुरसनपाल बरैया द्वारा जन अभियान परिषद के कार्यों के बारे में एवं अपने अनुभव साझा किए गए। संभागीय समन्वयक धर्मेंद्र सिसोदिया द्वारा जन अभियान परिषद की रूपरेखा से अवगत कराते हुए संचालित कार्यो की जानकारी प्रदान की गई। सीईओ जनपद श्री दीपक धाकड़ द्वारा जन अभियान परिषद द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे अनुकरणीय कार्यों की सराहना की गई।
