भोपाल: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के लिए भाजपा विधायक एवं कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था को शुभकामनाएँ दीं और आयोजन की सफलता की कामना की।कर्मश्री संस्था द्वारा हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में 15 मार्च को विशाल भगवा यात्रा तथा 18 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अटल पथ, टीटी नगर भोपाल में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के कवि अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे और नववर्ष के स्वागत का संदेश देंगे।
