प्रभारी एडी उच्च शिक्षा की तीन संताने होने की जांच कराए जाने की मांग

रीवा:उच्च शिक्षा विभाग के प्रभारी क्षेत्रीय संचालक उच्च शिक्षा रीवा संभाग डॉ.आरपी सिंह की तीन संतान होने की जांच की मांग की गई है,यह भी शिकायत में कहा गया है कि यदि विभाग से यह जानकारी छिपाई गई है तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए. इस संबंध में शिकायत में पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव रामप्रकाश तिवारी डैडू ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर कहा है कि उच्च शिक्षा विभाग के सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है कि प्रभारी एडी उच्च शिक्षा रीवा संभाग डॉ.आरपी सिंह की तीन संताने हैं.

और तीनो जीवित हैं, इनकी संतानों में दो बड़ी बेटियां है जिनका जन्म 26 जनवरी 2001 के पूर्व का है और एक बेटा है जिसका जन्म 26 जनवरी 2001 के बाद का है, इस वर्ष उसने बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है, इस बात की जानकारी तो उनको खुद बच्चे का परिणाम आने पर दी थी कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बेटा फस्ट डिवीजन पास होगा लेकिन वह फस्ट डिवीजन पास हो गया है.

यदि बेटे ने 12वीं कक्षा भी उत्तीर्ण की है तो भी उसका जन्म 26 जनवरी 2001 के बाद का ही है. जबकि मप्र शासन का नियम है कि किसी भी लोक सेवक की 26 जनवरी 2001 के बाद तीसरी संतान नहीं होनी चाहिए. इस आदेश के बाद से तीसरी संतान होने पर कई लोकसेवकों की सेवा भी समाप्त कर दी गई है. उन्होंने कहा कि यदि प्रभारी एडी की तीन संताने हैं तो इस मामले की जांच होनी चाहिए.

Next Post

नाग पंचमी पर चौरसिया समाज श्री राम मंदिर में हुई विधिवत पूजा अर्चना

Tue Jul 29 , 2025
भोपाल: नाग पंचमी के अवसर पर मंगलवार को चौक बाजार स्थित चौरसिया समाज श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। मंदिर परिसर में विशेष रूप से नाग देवता की पूजा की गई तथा भक्तों ने दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। समाज के वरिष्ठजनों व महिलाओं […]

You May Like