भोपाल: नाग पंचमी के अवसर पर मंगलवार को चौक बाजार स्थित चौरसिया समाज श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। मंदिर परिसर में विशेष रूप से नाग देवता की पूजा की गई तथा भक्तों ने दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
समाज के वरिष्ठजनों व महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
