
रीवा, रीवा डभौरा मार्ग के सिरमौर में आज उस वक्त चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई जब कई दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर के लिए परेशान हितग्राहि सडक़ पर बैठ गए और मौके पर जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाए जाने की मांग करने लगे.
इसी दौरान एसडीएम सिरमौर मौके पर पहुंची और हितग्राहियों को गैस सिलेंडर ना मिल पाने की वजह जानने का प्रयास किया. बता दे बीते कई माह से घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर जिले भर में हाहाकार की स्थिति निर्मित है कई गैस एजेंसीयों ने तो उपभोक्ताओं को तरह-तरह के नियम बताकर सिलेंडर देना ही बंद कर दिया है. बताया गया है कि सिरमौर क्षेत्र के हितग्राही आज सिरमौर में घरेलू गैस सिलेंडर लेने पहुंचे थे इस दौरान उन्हें एक बार फिर सिलेंडर ना मिल पाने के कारण आक्रोशित हो गए और सडक़ पर चक्काजाम कर दिया. ग्राहियों ने बताया कि वह बीते कई दिनों से गैस सिलेंडर लेने आ रहे हैं लेकिन उन्हें नहीं मिल पा रहा है इसी बीच मौके पर पहुंची एसडीएम सिरमौर ने हितग्राहियों से बात कर उनकी समस्याएं जानी और गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने का प्रयास शुरू कर दिया.
