अज्ञात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर की चोरी, लोगों मे दहशत

पांढुरना:नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले प्रमुख नागपुर मार्ग से लगे केकतपुरे काम्प्लेक्स की दो दुकानों के ताले तोडकर चोरी की गई, जिससे फिर एक पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले प्रमुख नागपुर मार्ग से लगे केकतपुरे काम्प्लेक्स में राजेश इलेक्ट्रॉनिक दुकान के शटर के ताले तो तोड़ लिए लेकिन सेंटर का लॉक नहीं तोड़ पाए, इसके बाद इन चोरो ने इसी दुकान से लगी नगर के गणेश वार्ड के पार्षद प्रदीप कामदार की नमामि सर्विस की शटर के ताले तोड़कर दुकान के गल्ले में रखें लगभग पांच से छै हजार रुपए चुरा ले गए।

ओर जाते जाते इन चोरो ने इस दुकान के अंदर बने काच के सभी कैबिन को पूरी तरह तोड दिया, जिससे दुकान संचालक को बहुत अधिक नुकसान हुआ है ।इसी काम्प्लेक्स के सामने जिला कलेक्टर रहते है, इसके बावजूद चोरी कि हुई इस घटना से लोगों की सुरक्षा के साथ ही पुलिस के रात्रि गश्त को लेकर फिर एक बार सवाल उठने लगे है ।
ज्ञातव्य हो कि कुछ माह पूर्व ही अज्ञात चोरों ने नगर के साई कॉलोनी तथा रानी दुर्गावती, संतोषी वार्ड में लोगों को बंधक बनाकर लोखों के सोने चांदी के आभूषण के साथ नगद राशि लूटकर फरार हुए थे।

Next Post

एक ट्रेन से कटा, दूसरे ने लगाई फांसी

Thu Jul 16 , 2026
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत पंजाब बैंक कॉलोनी निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो संजीवनी नगर थाना अंतर्गत कछपुरा-भेड़ाघाट सेक्शन के बीच युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है । कोतवाली पुलिस […]

You May Like