जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत पंजाब बैंक कॉलोनी निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो संजीवनी नगर थाना अंतर्गत कछपुरा-भेड़ाघाट सेक्शन के बीच युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि मोहन चौधरी 65 वर्ष निवासी पंजाब बैंक कॉलोनी शिवधाम ने सूचना दी कि बेटे अंकितचौधरी 24 वर्ष ने कमरे में पंखे के कुंदे में नाईलोन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । इसी प्रकार संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि अप ट्रेक पर कछपुरा-भेड़ाघाट सेक्शन के बीच अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है ।
