भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछली शहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछली शहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। फैंस और समर्थक लंबे समय से इस हाई-प्रोफाइल जोड़ी के सात फेरे लेने का इंतजार कर रहे थे। सगाई के बाद से ही शादी की तारीख को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब परिवार ने स्थिति साफ कर दी है। रिंकू सिंह के परिवार ने आधिकारिक तौर पर खुलासा किया है कि यह चर्चित जोड़ी कब शादी के बंधन में बंधेगी।
पहले चर्चा थी कि यह शादी नवंबर या दिसंबर महीने में हो सकती है, लेकिन दोनों की व्यस्तता के कारण तारीख तय नहीं हो पा रही थी। कभी संसद का सत्र तो कभी रिंकू सिंह का व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल आड़े आ रहा था, जिससे लोगों का इंतजार बढ़ता गया।
