जबलपुर: सड़क पर झूलती हुई मौत. सावधान यहां से मत निकलना क्योंकि यहां कभी भी आप मौत के मुंह में जा सकते हैंं। जी हां.. ये नजारा घमापुर, ब्यौहारबाग इलाके में स्थित जंजीरा पुल के पास का है जहां चालू बिजली के तारों का झुंड काल बनकर सड़क पर लटक रहा है। इस लापरवाही को 2 दिन हो चुके हैं लेकिन फिर भी आज तक जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं गया है। नतीजा ये है कि आज भी ये तार सड़क पर लटक रहे हैं और बिजली का पोल सड़क पर लटका पड़ा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर स्थिति की शिकायत बिजली विभाग को कर दी है, लेकिन अब तक न तो कोई निरीक्षण किया गया और न ही मरम्मत की कार्रवाई। जिससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। वहीं बरसात के मौसम में करंट फैलने की आशंका और भी बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।
मारी थी टक्कर
जानकारी के अनुसार करीब दो दिन पहले अज्ञात भारी वाहन ने घमापुर, ब्यौहारबाग इलाके में स्थित जंजीरा पुल के पास के विद्युत पोल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसके बाद से विद्युत पोल तिरछा हो गया था और चालू बिजली के तार सड़क पर लटकने लगे थे।
