जय जय देव हरे, गीत से भक्तिमय हुआ वातावरण

नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर में सोमवार को प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में बच्चों ने जय भगवान जगन्नाथ का प्रसिद्ध भजन जय जय देव हरे गाया तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अवसर था प्राथमिक विभाग के बच्चों के पुरस्कार वितरण का।

विद्यालय में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में डीपीसी राजेश जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। उन्होंने विद्यालय के संस्कारक्षम वातावरण की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जायसवाल समेत डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, विक्रांत खंपरिया, आरके सिंह, राजेंद्र रघुवंशी आदि ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

Next Post

किरनापुर को 05 करोड़ 65 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Mon Nov 17 , 2025
बालाघाट। शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए विभिन्‍न मदों में राशि दी जाती है, लेकिन ग्राम पंचायतों को इस पर निर्भर न रहकर अपनी आय बढ़ानी चाहिए। सरपंच एवं अन्‍य जनप्रतिनिधियों को प्रयास करना चाहिए कि हमारी पंचायतें स्‍वच्‍छ, सुदंर और स्‍वावलंबी बनें। सरपंच एवं पंच ग्राम […]

You May Like