शराब तस्कर दुपहिया सहित धराया 53 लीटर विदेशी शराब बरामद 

छिंदवाड़ा। आबकारी विभाग के चौरई वृत्त के अमले ने गश्त के दौरान प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक शराब तस्कर को धर दबोचा। तस्कर के कब्जे से 53 लीटर विदेशी शराब और एक दुपहिया बरामद हुई। गौरतलब है कि कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने आबकारी अमले को अवैध शराब के मामले में सख्त और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में सहायक आबकारी आयुक्त बीआर वैद्य ने जिला आबकारी अमले को सतत निगरानी रखने के निर्देश और प्रभावी कार्यवाही करने मार्गदर्शन दिया था। चौरई वृत्त के आबकारी अमले ने अधिकारियों के निर्देश पर अमल करते हुए गश्त बढ़ा दी थी। इसी गश्त के दौरान शुक्रवार की दोपहर बिछुआ थानांतर्गत ग्राम किसनपुर और डोलापांजरा के बीच एक संदिग्ध वाहन चालक को रोक तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी की गाड़ी में रखे दो बैग से विदेशी मदिरा के कुल 297 पाव बरामद हुए। शराब का अवैध परिवहन कर रहे आरोपी की पहचान बिछुआ थानांतर्गत ग्राम कपूरखेडा निवासी निखलेश धावड़े के रूप में की गई। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत आबकारी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंघल, आबकारी आरक्षक सचिन श्रीवास्तव और भारती मरकाम उपस्थित थे।

Next Post

जल पर्यटन पर सख्ती: खंडवा में बिना लाइफ जैकेट और लाइसेंस के नहीं चलेगी नाव, ओवरलोडिंग पर होगी सीधी कार्रवाई

Fri May 1 , 2026
खंडवा। बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे ने प्रदेशभर में जल पर्यटन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी के चलते खंडवा जिले के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और हनुमंत्या टापू पर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को […]

You May Like