रौनक पहलवान ने अंडर 20 जूनियर कुश्ती में जीता रजत

नयी दिल्ली, 07 जुलाई (वार्ता) छत्रसाल स्टेडियम के रौनक पहलवान ने थाईलैंड के पटाया में अंडर 20 जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में 125 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। रौनक पहलवान ने क्वालीफिकेशन राउंड में जापान के यमातो हसेगावा को 10-0 से, क्वार्टर फाइनल में कोरिया के बैजून जांग को 11-0 से एकतरफा अंदाज में हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। रौनक ने सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के एलडोरबेक ख़ासानाव रेसलर को 12-1 से हराकर मुकाबला जीता और फ़ाइनल में प्रवेश किया। रौनक फ़ाइनल में ईरान के मोहम्मद नेझाद से 0-3 से हार गए और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। रौनक पहलवान देश का कम उम्र का उभरता हुआ सितारा है और यह छत्रसाल स्टेडियम में प्रैक्टिस करता है।

 

 

Next Post

भोपाल में भाजपा मोर्चा की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर फोकस

Tue Jul 7 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, भोपाल में मंगलवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और मोर्चा की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा […]

You May Like