सतना: पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने थाना सिविल लाइन के हवलदार तीरथ प्रसाद को निलंबित कर दिया है। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तीरथ प्रसा तम्बाकू मलते और आरोपी तम्बाकू खाते नजर आ रहे थे।
यह तब हुआ था जब वह आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर गए थे। तभी किसी व्यक्ति ने वीडिया बनाकर उसे सोशल मीडिया पर जारी कर दिया था। वीडियो को संज्ञान लेकर एसपी सतना ने कार्रवाही की है।
