गायत्री परिवार ने आयोजित की संस्कृति ज्ञान परीक्षा

नर्मदापुरम: अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ इस वर्ष नर्मदापुरम् जिले में सम्पन्न हुई। जिले के 280 विद्यालयों और 10 महाविद्यालयों के लगभग 14,000 विद्यार्थियों ने इस महत्वपूर्ण परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
परीक्षा का उद्देश्य और स्वरूप
यह परीक्षा कक्षा पांचवी से बारहवीं तक के स्कूली विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्तर के छात्रों के लिए आयोजित की गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन जीने की कला से परिचित कराना है। जिला परीक्षा प्रभारी चंद्र मोहन गौर ने बताया, ‘नर्मदापुरम् जिले में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित इस परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी सराहनीय है।

यह परीक्षा युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है।’ गायत्री परिवार को भरपूर सहयोग मिला। इस आयोजन को सफल बनाने में जिला गायत्री परिवार के सैकड़ों परिवारों ने अपना अमूल्य सहयोग दिया। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिले भर में प्रमुख कार्यकर्त्ताएँ सक्रिय रहे।आयोजन में विशेष सहयोग देने वालों प्रमुख गायत्री परिवार नर्मदापुरम् से चंद्र मोहन गौर (परीक्षा जिला प्रभारी), तुलसीराम बावरिया, परसराम बामनिया, अनील प्रकाश गौर, अशोक कुमार सिंह, शिव दयाल सूर्यवंशी, मोटीबाई यादव, अशोक यादव, सुरेश साठे, मनोज हेला, श्रीमती दीपि गोयल, अशोक ताम्रकार, हरिकिशन पटेल, राजेश पटेल, लखन पटेल नगरी, रोशन बारस्कर, वीरेंद्र श्रीवास रहे।

इसके अतिरिक्त इटारसी से अशोक ताम्रकार, ओंकार हरदेनिया, अजय भार्गव ने सहयोग दिया, पिपरिया से भगवान सिंह राजपूत, मांडवनगर से संदेश त्यागी, उनको महानंद शुक्ला, अंशु सुरेश अग्रवाल, हेमलता हरसहस मंगला, पिपरिया से सुधेंद्र कुरोतीला, प्रभारी नारायण दत्त, अनेकों परिवारों एवं कार्यकर्त्ताओं का उल्लेखनीय सहयोग रहा। अंत में संतोष राय प्रमुख थे।

Next Post

चोरी की दो वारदातें: नगदी और मोटरसाइकिल ले उड़े चोर

Sun Nov 23 , 2025
इटारसी:इटारसी अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अज्ञात चोरों ने चोरी की दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर 64 हजार के जेवर उड़ाए, वहीं दूसरी घटना में एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई, जिसकी कुल कीमत 1.44 लाख […]

You May Like