नोएडा में एक व्यक्ति के मेट्रो लाइन पर उतर जाने से अफरा तफरी मची

नोएडा, 03 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के आगे नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाली मेट्रो लाइन पर मंगलवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के ट्रैक पर उतर जाने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मेट्रो ट्रेन चालक की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित सुरक्षा कर्मी एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा अधिकारियों ने ट्रैक पर मौजूद व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस दौरान व्यक्ति को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित पाया गया।

पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी एवं औपचारिक कार्रवाई पूरी करने के बाद व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की गई तथा उसके परिजनों से संपर्क किया गया। बाद में उसे उसके परिवार के सदस्यों के सुपुर्द कर दिया गया।

अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध या असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत मेट्रो सुरक्षा कर्मियों को दें।

Next Post

शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का

Wed Jun 3 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like