एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़े 98 हजार

जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत संजय नगर भड़पुरा निवासी युवक को एपीके फाइल डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। ठग ने खाते से 98 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस के मुताबिक दुर्गेश रजक 30 वर्ष निवासी संजय नगर भड़पुरा अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 2 बजे उसके व्हाटसएप पर भारतीय राजीव बैंक से एक एपीके फाईल आयी, उसने फाईल खोलकर डाउनलोड किया। 5 मिनिट बाद फाईल को मोबाइल से डिलीट कर दिया दोपहर 2-38 बजे उसके मोबाइल पर अपडेट करने के लिये मैसेज आने पर ओके कर दिया जिससे मोबाइल अपडेट होने लगा खाते से कुल 98 हजार रूपये निकाल लिए गए।
दुकान संचालक के खाते से उड़े हजारों
कोतवाली थाना अंतर्गत निवाडग़ंज निवासी राहुल जैन की कपड़े की दुकान है उसके मोबाइल में यूपीआई से उसके खाता में आईडीबीआई बैंक राइट टाउन ब्रांच के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति हीरालाल यादव से उसके खाते में 31 हजार रूपये आये और खाते में 2 हजार रूपये पहले से थे फिर 7 मिनिट बाद 33 हजार रूपये उसके बैंक अकाउण्ट से आटोमेटिक ट्रांसफर हो गये।

Next Post

दो युवकों ने लगाई फांसी

Tue Aug 18 , 2026
जबलपुर: गोसलपुर एवं पाटन में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।गोसलपुर पुलिस के मुताबिक धमकी निवासी कमलेश कोल 35 ने गांव की तलैया की मेड़ मेें आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर […]

You May Like

मनोरंजन