
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सहारा हॉस्पिटल सिटी सेंटर में पहुंचकर वहाँ भर्ती वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व पार्षद श्रीमती रितु शेजवार का हाल-चाल जाना एवं डॉक्टरों से समुचित इलाज दिए जाने पर चर्चा की। इस अवसर पर सिंधिया के साथ प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार दुबे, पंकज पाठक, गिर्राज दीक्षित, सुनील पाल आदि थे।
