वृद्ध पर डंडे से जानलेवा हमला

कटनी। थाना ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम देवरी बिछिया में तीन लोगों द्वारा मिलकर एक वृद्ध के ऊपर डंडे से जानलेवा हमला किया गया जिससे वह लहूलुहान हो गया। वृद्ध को पान उमरिया चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां ढीमरखेड़ा थाने के बीट प्रभारी संतोष विश्वकर्मा द्वारा वृद्ध के बयान दर्ज किये गये। पीढ़ित देवरी बिछिया निवासी राजेंद्र रजक द्वारा बताया गया कि आज जब मैं अपने खेत को देखने के लिए गया था तभी बारिश के चलते मैं अपने खेत में आम के पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर ग्राम के ही शिव सहाय बर्मन एवं उनके पुत्र प्रवीण बर्मन और दामाद जितेंद्र बर्मन गंदी- गंदी गालियां देने लगे और मुझसे बहस करने लगे। तीनों डंडे से मेरी पिटाई करने लगे और सिर में प्राण घातक प्रहार किया गया। हमले से बचने के लिए अपने आप को किसी तरह से मौका देखते ही भाग निकला। वृद्ध के परिजन जानकारी मिलते ही ढीमरखेड़ा थाना लेकर गए, जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सालय भेजा गया।

Next Post

नए नलकूप खनन पर लगा प्रतिबंध हटा

Wed Jun 25 , 2025
जबलपुर। जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक सक्सेना ने आज एक आदेश जारी कर जिले में नए नलकूप (बोरवेल) खनन पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह निर्णय शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मॉनसून की शुरुआत के साथ पेयजल […]

You May Like