32 मेधावी बच्चों को कलेक्टर एवं सीईओ ने किया सम्मानित

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव नेराज्य स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 2 से 8 तक के विषयवार टॉप करने वाले जिले के 32 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया. उन्होंने बच्चों को ट्रैकसूट, कैप, बैग, पानी की बोतल, टिफिन, ज्योमेट्री बॉक्स की किट, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए. साथ ही सभी बच्चों के माता-पिता एवं मार्गदर्शी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 1738 बच्चों ने सहभागिता की थी, जिसमें से 32 बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया.कलेक्टर एवं सीईओ श्रीमती यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है. इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ ही उनकी प्रतिभा को निखारती हैं.

 

Next Post

ट्रामा सेंटर पर छापा, सीटी स्कैन सोनोग्राफी मशीन सील

Fri Mar 27 , 2026
इंदौर: खंडवा रोड स्थित इंदौर ट्रामा सेंटर के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल में संचालित सीटी स्कैन और सोनोग्राफी मशीनों को सील कर दिया. साथ ही यहां काम कर रहे बिना रजिस्ट्रेशन वाले डॉक्टरों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं.जानकारी के अनुसार, दयाल बाग कॉलोनी स्थित […]

You May Like