ट्रामा सेंटर पर छापा, सीटी स्कैन सोनोग्राफी मशीन सील

इंदौर: खंडवा रोड स्थित इंदौर ट्रामा सेंटर के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल में संचालित सीटी स्कैन और सोनोग्राफी मशीनों को सील कर दिया. साथ ही यहां काम कर रहे बिना रजिस्ट्रेशन वाले डॉक्टरों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं.जानकारी के अनुसार, दयाल बाग कॉलोनी स्थित इस निजी अस्पताल की जिला प्रशासन के निर्देश पर अचानक जांच की गई. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पांच से ज्यादा ऐसे डॉक्टर मिले जो बिना वैध पंजीकरण के सोनोग्राफी और ईको से जुड़े काम कर रहे थे. वहीं मौके पर बिना अनुमति के चल रही सीटी स्कैन और सोनोग्राफी मशीनें भी पाई गईं, जिन्हें तुरंत सील कर दिया.
कार्रवाई के दौरान अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. साथ ही पीसीपीएनडीटी प्रमाण पत्र के नवीनीकरण पर रोक लगाते हुए पंचनामा तैयार किया. जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले डॉक्टरों डॉ. सुयश सक्सेना, डॉ. शैलेन्द्र पटेल, डॉ. राजेश करंजिया, डॉ. रावेश गुर्जर, डॉ. प्राची बाथम सहित अन्य के खिलाफ भी नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाए. प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध रूप से चल रही चिकित्सा सेवाओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Next Post

अधर्म का अंत, राम का राज: अयोध्या में लौटे 'प्राण', शुरू हुआ रामराज्य

Fri Mar 27 , 2026
इटारसी। ​​वह प्रतीक्षा जिसका उत्तर पूरा आर्यावर्त चौदह वर्षों से ढूंढ रहा था, आज समाप्त हो गई। लंका के मैदान में अहंकार के प्रतीक दशानन रावण का वध कर, माता सीता को मुक्त कराकर और विभीषण को न्याय का सिंहासन सौंपकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम आज अपनी जन्मभूमि अयोध्या लौट […]

You May Like