ग्वालियर थाने में हिस्ट्रीशीटर की शिकायत करने पहुंचे युवक को पीटा, पुलिस ने बचाया, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर:थाना परिसर उस वक्त जंग का मैदान बन गया जब एक हिस्ट्रीशीटर ने पुरानी रंजिश के चलते फरियादी को पुलिस थाना परिसर के अंदर ही पीट दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से थाने में अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे बचाया और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। पकडा गया आरोपी इलाके का लिस्टेड बदमाश है जिसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
कोटावाला मोहल्ला निवासी कुलदीप सिकरवार और किलागेट निवासी हिस्ट्रीशीटर विकास उर्फ ब्लैकी कुशवाह के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। बीती शाम करीब 6.30 बजे दोनों के बीच बाहर विवाद और गाली-गलौज हुई थी। शिकायत दर्ज कराने दोनों पक्ष एक-दूसरे के पीछे थाना ग्वालियर पहुंचे थे। थाना परिसर में जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ। विकास उर्फ ब्लैकी अपना आपा खो बैठा और उसने कुलदीप पर हमला कर दिया। आरोपी ने थाना परिसर के अंदर ही युवक को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और दोनों को अलग किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Next Post

नेपाल : बूढ़ी गंडक में आई अचानक बाढ़ में 10 लापता, 35 से अधिक मकान बहे

Sun Oct 11 , 2026
काठमांडू, 11 अक्टूबर (वार्ता) नेपाल के उत्तरी गोरखा जिले में रविवार तड़के बूढ़ी गंडक नदी में मलबे से भरी आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ में कम से कम 10 लोग बह गए और 35 से अधिक मकान ध्वस्त हो गए हैं। इस विनाशकारी आपदा में पेइन्यू, […]

You May Like

Play sound