IPL 2026 मिनी ऑक्शन में 350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। नए विदेशी खिलाड़ियों में चार श्रीलंकाई शामिल हैं। KKR सबसे बड़े पर्स 64.3 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में उतरेगी।
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। अपडेटेड लिस्ट के हिसाब से अब आईपीएल नीलामी के दौरान कुल 1350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा।
बीसीसीआई ने पहले नीलामी के लिए 1355 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। लेकिन बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों से उन खिलाड़ियों के नाम मांगे जिन्हें वो नीलामी में देखना चाहते हैं। जिसके बाद इस लिस्ट में 25 नए नाम को जोड़ा गया। जिसमें 13 भारतीय और 12 विदेशी खिलाड़ी को शामिल किया गया है। 25 खिलाड़ियों को शामिल करने के बाद लिस्ट को छोटा किया गया। जिस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी नहीं चाहते हैं, उन्हें हटा दिया गया है। अब कुल 1350 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी।
