दयानंद सरस्वती वार्ड को मिली 2.51 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

जबलपुर। नगर निगम शहर के हर वार्ड में समान रूप से विकास की गंगा बहाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को जलभराव और जर्जर सडक़ों से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी। हमारा लक्ष्य क्षेत्र के नागरिकों को सुगम यातायात और सुरक्षित माहौल देना है। सदर और भैंसासुर रोड का यह कॉरिडोर आने वाले दिनों में क्षेत्र की सूरत बदल देगा। यह बातें महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय ने नगर निगम द्वारा दयानंद सरस्वती वार्ड में 2.51 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन करते हुए कहीं । भूमिपूजन के अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि विकास के कार्य महापौर, निगम एवं सी.एम. मॉनिट मद से कराये जायेंगे। शहर के देवतुल्य नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड में विकास कार्यों की नई सौगात दी गई है।

भूमिपूजन के अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड अंतर्गत सदर मेन रोड से रेलवे ब्रिज भैंसासुर रोड तक व्यस्त मार्ग पर यातायात को सुगम और दीर्घकालिक बनाने के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से एम-40 सी.सी. रोड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, मार्ग को चैड़ा व सुरक्षित करने के लिए पोल शिफ्टिंग और नए विद्युत लाइट पोल लगाने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शरतचन्द्र तिवारी जी के घर से लेकर कमर्शियल ऑटोमोबाइल्स तक जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए 58.04 लाख की लागत से नाली निर्माण और नागरिकों की सुविधा के लिए पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक डॉ अभिलाष पांडे बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड के विभिन्न आंतरिक क्षेत्रों में 42.54 लाख की लागत से सी.सी. सडक़ों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ-साथ वार्ड के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र कल्चरल स्ट्रीट के समीप 20.73 लाख की लागत से सी.सी. सडक़ का निर्माण कर क्षेत्र को नया स्वरूप दिया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

भूमिपूजन के अवसर पर निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर, स्थानीय पार्षद श्रीमती लवलीन आनंद, वरिष्ठ पार्षद कमलेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सपन यादव, प्रणीत वर्मा, मनीष जैन, मुकेश कुशवाहा, रवि मिश्रा, दिलीप पटेल, पुष्पराज पाण्डेय एवं बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Next Post

सेरेना विलियम्स ने बहन वीनस के साथ विंबलडन डबल्स से नाम वापस लिया

Sat Jul 4 , 2026
लंदन, 04 जुलाई (वार्ता) सेरेना विलियम्स ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए डबल्स इवेंट से हटने की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि बहन वीनस के साथ इस इवेंट से बाहर होना उनके लिए “दिल तोड़ने वाला” है। उन्होंने लिखा, “मैंने तैयार होने के लिए हर मुमकिन कोशिश की, […]

You May Like