मजदूर दिवस पर संयुक्त ट्रेड यूनियन की रैली

सतना :ट्रेड यूनियन काउंसिल के नेतृत्व में 1 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में सतना में एक रैली का आयोजन किया गया।रैली पुष्कर्णी पार्क से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः पुष्कर्णी पार्क में संपन्न हुई। यह रैली श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय की मांगों को बुलंद करने के उद्देश्य से निकाली गई। 1 मई का यह दिन विश्व भर के मेहनतकश वर्ग के संघर्ष, बलिदान और एकता का प्रतीक है, जिसकी ऐतिहासिक जड़ें 19वीं शताब्दी के शिकागो मजदूर आंदोलन से जुड़ी हैं, जहां आठ घंटे कार्यदिवस की मांग को लेकर श्रमिकों ने ऐतिहासिक संघर्ष किया था।

आज के दौर में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, असंगठित श्रम और असुरक्षा के बीच मजदूर दिवस का महत्व और अधिक बढ़ गया है। हाल के समय में देश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों द्वारा न्यूनतम मजदूरी, बेहतर कार्य परिस्थितियों और श्रम अधिकारों को लेकर किए जा रहे आंदोलन इस बात का प्रमाण हैं कि श्रमिक वर्ग अभी भी अपने बुनियादी अधिकारों के लिए संघर्षरत है। नई श्रम संहिताओं के कारण नौकरी की असुरक्षा, ठेकेदारी प्रथा और सामाजिक सुरक्षा में कमी जैसे मुद्दे गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं। रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि श्रमिक एकता ही इन चुनौतियों का समाधान है।

सरकार से मांग की गई कि श्रमिकों के हित में ठोस कदम उठाए जाएं, न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित की जाए, कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों तथा सभी को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिले। मजदूर दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम संगठित होकर श्रम के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाएं और एक न्यायपूर्ण समाज की स्थापना करें, जहां हर मेहनतकश को उसका उचित हक मिल सके।

इस रैली में जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल सतना के नेतृत्व में रैली निकाली गई जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष टीपी पांडे संरक्षक हरि प्रकाश गोस्वामी उपाध्यक्ष प्रविंद गौतम ने रैली को संबोधित किया पेंशनर समाज के नरेंद्र तिवारी राम लखन शर्मा भारत कुमार दुबे,म प्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी सन्घ की ओर से आर डी द्विवेदी सन्योजक अधिकारी कर्मचारी सन्युक्त मोर्चा जिला सतना,विकल्प गौतम अध्यक्ष सतना, के के शुक्ल सचिव,इंटक से प्रिंस द्विवेदी,Sdiea से कॉम टी पी पांडे, कॉम राजेश द्विवेदी, नीरज शुक्ला, चिराग गुप्ता,अजय गुप्ता, दीपेश गुप्ता, रूप नारायण यादव, राम लाल यादव. रैली में उपस्थिति रहे.

एम पी एम एस आर यू के राज्य सचिव कॉम व्ही एस रावल सतना इकाई अध्यक्ष कॉम राकेश सिंह परिहार,उपाध्यक्ष रणवीर गौतम, सह सचिव जितेंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी के साथ,कार्यकारणी सदस्य धर्मेंद्र पांडे,उमेश बघेल,आलोक सिंह,स्नेह सोनी, शैलेश कुशवाहा,विक्रम सिंह चौहान, हरीश घनसानी, परिवेश खरे,अंचल सिंह,संजय मिश्रा, आनंद सिंह चौहान,आशीष कुशवाहा, मृत्युंज शर्मा,मनोज गौतम, राहुल गहरवार, जितेंद्र तिवारी, सुधांशु कुमार, के साथ सैकड़ों साथी शामिल रहे

Next Post

"विकसित भारत 2047" के विजन के अनुरूप बनाएंगे 21वीं सदी का ग्वालियर : सुधीर गुप्ता

Sat May 2 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने आज विकास भवन में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य फोकस 21वीं सदी के ग्वालियर की जरूरतों को देखते हुए “विकसित भारत 2047” के अनुरूप शहर की आवास […]

You May Like