शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रिजवान खान इलेक्ट्रानिक सामानों की रिपेयरिंग का काम करता था. साल 2022 में इसी काम के सिलसिले में वह महिला के घर पहुंचा था. सामान की रिपेयरिंग के काम के दौरान आरोपी और महिला की दोस्ती हो गई. आरोपी ने दोस्ती का फायदा उठाकर महिला को शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध भी कई बार बनाए. महिला जब भी शादी की बात करती थी, आरोपी कोई न कोई बहाना बता कर शादी की बात को टाल देता था. महिला के दबाव बनाने के बाद जब आरोपी ने मना किया, तो महिला ने थाने पहुंच कर शिकायत कर दी. पुलिस में शिकायत होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मूलतः सागर जिले का रहने वाला है. महिला की शिकायत के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर, कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया.

Next Post

स्कूल का ताला तोडक़र डिजीटल बोर्ड ले भागे चोर

Sun Dec 7 , 2025
झाडला। घर, दुकानों में चोरी की घटना के बाद अब शासकीय स्कूल भी चोरों के निशाने पर है. ऐसा ही एक मामला ग्राम झाडला में सामने आया है, यहां स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार-गुरुवार की रात्रि को अज्ञात बदमाशों द्वारा स्कूल का ताला तोडक़र कक्षा में लगा डिजिटल […]

You May Like