एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 पदक जीतने पर भारतीय दल पर गर्व है: मांडविया

नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख माडविया ने आज कहा कि 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण सहित कुल 19 पदक जीतने पर भारतीय दल पर हमें गर्व है।

डॉ. माडविया ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “एशियाई अंडर20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार उपलब्धि के लिए हमें अपनी ‘युवा शक्ति’ पर गर्व है। उनका बेहतरीन प्रदर्शन प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय खेलों की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।”

उल्लेखनीय है किएशियाई अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार को भारतीय महिलाओं की 4गुना400 मीटर रिले टीम ने स्वर्ण पदक जीता। भारतीय दल ने चैंपियनशिप के अंतिम दिन तीन और स्वर्ण पदक जीते, जिससे कुल स्वर्ण पदकों की संख्या10 हो गयी। भारतीय दल कुल 19 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारतीय टीम ने 10 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीत के साथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना लौहा मनवाया। चीन इस चैंपियनशिप में 14 स्वर्ण, नौ रजत और दो कांस्य पदकों के साथ कुल 25 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा और जापान कुल 18 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

 

 

Next Post

कनासिया के पास नाले में मिला युवक का शव, हाथ बंधे होने से हत्या का संदेह

Mon Jun 1 , 2026
मक्सी। उज्जैन जिले के तराना थानांतर्गत के ग्राम कनासिया के समीप आमडी के खाल (नाले) में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की […]

You May Like