
रीवा। रेलवे ने दुर्गा उत्सव, दशहरा व दिवाली पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. रेलवे ने रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति, जबलपुर-दानापुर-जबलपुर, सोगरिया-दानापुर-सोगरिया, रीवा-रानी कमलापति-रीवा एवं रीवा-डॉ.अबेडकर नगर-रीवा के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेनों की 80 सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है.
रीवा-रानी कमलापति-रीवा ट्रेन (6-6 फेरे)
02192 रीवा से रानी कमलापति पूजा स्पेशल हर शनिवार को 27 सितबर से 1 नवबर तक रीवा स्टेशन से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर डेढ़ बजे सतना और रात 9.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. वहीं 02191 रानी कमलापति से रीवा हर शनिवार को 27 सितबर से 1 नवबर तक रानी कमलापति स्टेशन से रात 10.15 बजे चलकर सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी.
रीवा-डॉ.अबेडकर नगर(इंदौर)-रीवा स्पेशल (5-5 फेरे)
01704 रीवा से डॉ.अबेडकर नगर ट्रेन हर शनिवार को 27 सितबर से 25 अक्टूबर तक रीवा से रात 10.20 बजे प्रस्थान अगले दिन दोपहर 3.05 बजे डॉ.अबेडकर नगर स्टेशन पहुंचेगी. 01703 डॉ.अबेडकर नगर से रीवा हर रविवार को 28 सितबर से 26 अक्टूबर तक डॉ.अबेडकर नगर स्टेशन से रात 9.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12.20 बजे सतना व 1.30 बजे रीवा पहुंचेगी. इसी प्रकार 01667 पूजा स्पेशल ट्रेन 27 सितबर से 1 नवबर तक शनिवार एवं मंगलवार को दोपहर 2.25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
