भालू के हमले में श्रमिक गंभीर रूप से घायल

उदयनगर। पूंजापुरा वन परिक्षेत्र केजोशी बाबा के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए श्रमिक पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद श्रमिक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित श्रमिक का नाम गोविंद पिता पदम है, जो रातातल‌ई के निवासी हैं। वह 28 वर्ष हैं और जोशी बाबा के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। घटना के बारे में जानकारी देते हुए, स्थानीय निवासी गोपाल गोयल ने बताया कि गोविंद जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गए थे, जब अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि वे जंगल में भालू की गतिविधियों पर निगरानी रखें और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। इस बीच, गोविंद को बागली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार कर देवास रेफर किया गया एवं देवास से इंदौर एमवाय अस्पताल रेफर किया गया जहां अस्पताल में इलाज जारी है

Next Post

पीएम ने किया शाजापुर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

Thu May 22 , 2025
शाजापुर। शाजापुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 13 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक रूप दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज र्चुअल माध्यम से इसका लोकार्पण किया. सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम को कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेरे आग्रह पर […]

You May Like