रेहटी। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतराना के पास कोलार नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेहटी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शव ग्राम सतराना स्थित कोलार नदी के पुल के नीचे मिला है, जिसकी उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है. करीब के थानों को भी सूचना दी गई है.
कोलार नदी में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव
