दोपहर की धूप के बाद आधे घंटे झमाझम बारिश, तेज आंधी में उड़ गए टीन के शेड

रीवा।राजस्थान में बने चक्रवात के चलते दो दिन पूर्व 52 किलो मीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली थी और मंगलवार को दोपहर तक तेज गर्मी के साथ धूप थी. लगभग तीन बजे तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. चने के बराबर जिले के कई हिस्सो में ओले गिरे है. मौसम विभाग की माने तो अभी 5 मई तक इसी तरह का मौसम रहेगा, आंधी के साथ बारिश की संभावना है.

वेस्ट एमपी तथा नार्थ वेस्ट राजस्थान में बने हवा के दबाव की वजह से एक सिस्टम बना था जिसके कारण जिले में कहीं-कहीं तेज हवा बही और बारिश भी हुई. 52 किलो मीटर की रफ्तार से धूल भरी आधी शुरू हुई और तेज बारिश शहर में हुई. आधे घंटे तक रूक-रूक कर बारिश शहर में होती रही. आधी इतनी तेज थी कि घरो के टीन टप्पर उड़ कर जमीन पर आ गये, साथ ही कई जगह विद्युत लाइने टूट गई. जिसके कारण कई घंटो तक विद्युत आपूर्ति ठप्प रही. शहर के अलग-अलग मोहल्लो में विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से लोग परेशान रहे. चोरहटा, करहिया, ढ़ेकहा, निपनिया, घोघर, कुठुलिया, रतहरा में शाम के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी. दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री आका गया. जिन किसानों द्वारा गेहूं की बुवाई विलंब से की गई थी, उनके द्वारा कटाई व गहाई का काम किया जा रहा है. पिछले दो दिनों से कटाई-गहाई पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. कई जगहों से इस बात की जानकारी आई है कि तेज आंधी के कारण खेतों में कटकर रखी फसल के ग_े उड़ गए. तो वहीं अनाज के भी हवा में बिखर जाने की घटना घटित हुई है. सर्वाधिक नुकसान आम की फसल को हुआ है. बताया जा रहा है कि आंधी-पानी की वजह से जहां छोटे आम टूटकर नीचे आ गए.

Next Post

ईरान बंदरगाह विस्फोट: मृतकों की संख्या 65 हुई, 1200 से अधिक लोग घायल

Tue Apr 29 , 2025
तेहरान 28 अप्रैल (वार्ता) ईरान के दक्षिणी प्रांत होरमुजगान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर शनिवार को हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई और 1200 से अधिक लोग घायल हैं। इरना समाचार एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने प्रांतीय संकट प्रबंधन संगठन […]

You May Like