ईरान बंदरगाह विस्फोट: मृतकों की संख्या 65 हुई, 1200 से अधिक लोग घायल

तेहरान 28 अप्रैल (वार्ता) ईरान के दक्षिणी प्रांत होरमुजगान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर शनिवार को हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई और 1200 से अधिक लोग घायल हैं।

इरना समाचार एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने प्रांतीय संकट प्रबंधन संगठन के महानिदेशक मेहरदाद हसनज़ादेह के हवाले से बताया कि विस्फोट और उसके बाद लगी आग में 1200 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 138 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संगठन (एनडीएमओ) के प्रवक्ता होसेन जाफ़री ने आज बताया कि बंदरगाह पर लगी आग जल्द पूरी तरह पा लिया जायेगा। इससे पहले, रविवार को ईरान की सरकार ने आज राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने विस्फोट स्थल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की।

एनडीएमओ के प्रमुख होसेन सजेदिनिया ने रविवार को बताया कि बंदरगाह पर मौजूद कुछ कंटेनरों में ज्वलनशील पदार्थ, जैसे कि तारकोल (पिच), और कुछ में रासायनिक पदार्थ भरे हुए थे।

समाचार एजेंसी के अनुसार बंदरगाह के घाटों पर काम फिर से शुरू हो गया है।

Next Post

खरीदी केन्द्रो में बारिश से भीग गया गेंहू

Tue Apr 29 , 2025
रीवा। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से खरीदी केन्द्रो के बाहर खुले आसमान के नीचे रखा गेंहू भीग गया. सैकड़ो क्विंटल गेंहू अलग-अलग खरीदी केन्द्रो में भीगा है. समर्थन मूल्य में खरीदी के लिए जिले में बनाए गए खरीदी केन्द्रों में किसानों के साथ-साथ अनाज को रखने तथा समय पर […]

You May Like